शुक्रवार, 28 अगस्त 202606:46:01 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

पखांजूर के मोरखण्डी जंगल में नक्सल डम्प बरामद : हथियार और वायरलेस सेट समेत सामग्री जब्त

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Aug 25, 2026
09:27 AM
हथियार और वायरलेस सेट समेत सामग्री जब्त

संवाददाता:-देवजीत देवनाथ पखांजूर, छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक कथित नक्सल डम्प बरामद किया है। संयुक्त टीम ने मौके से हथियार, वायरलेस सेट, जीपीएस, बिजली के तार और नक्सली साहित्य समेत कई सामान जब्त किए हैं।

जिला बल, BSF और BDS टीम ने चलाया संयुक्त सर्चिंग अभियान

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग शुरू की थी। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में छिपाकर रखा गया सामान मिला, जिसे नक्सल डम्प बताया जा रहा है।

चार भारमार बंदूक समेत हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री में 4 भारमार बंदूक, 3 भारमार बंदूक बैरल, एक वायरलेस सेट, 3 बंडल बिजली वायर, एक जीपीएस, छोटी सोलर प्लेट और एक चार्जर शामिल हैं। इसके अलावा नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री भी सुरक्षा बलों के हाथ लगी है।

संवेदनशील इलाकों में लगातार जारी है अभियान

सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा है। अभियान का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

BSF की 94वीं वाहिनी की टीम भी रही शामिल

अभियान में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर हनुमान मीणा, उप निरीक्षक मोहित बंसल और बीएसएफ बीडीएस टीम के कमांडर उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा की टीम शामिल रही। कांकेर पुलिस के अनुसार नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की संयुक्त सर्चिंग आगे भी जारी रहेगी।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें