शुक्रवार, 28 अगस्त 202606:40:25 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम' : सीएम साय ने जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Aug 25, 2026
09:55 AM
सीएम साय ने जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को ‘स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी और विधायक पुरंदर मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शहीद जवान की पत्नी ने सीएम को बांधी राखी

कार्यक्रम के दौरान शहीद वीर जवान युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। इस भावुक पल ने कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते के साथ देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान की भावना को भी उजागर किया।

800 जवानों की कलाइयों पर सजी राखी

कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 800 जवानों को राखी बांधी। बच्चियों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और अपनापन जताया।

दिव्यांग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम में मूकबधिर और दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल बनाया।

पांच योजनाओं और प्रोजेक्ट का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से पांच योजनाओं और विभिन्न प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी किया गया। इन पहलों को स्थानीय स्तर पर विकास और जनकल्याण से जोड़कर देखा जा रहा है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें