CG Board 12th Result : छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप,10वीं में मिले 3 टॉपर्स

रायपुर: छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.जहां इस बार 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% छात्र पास हुए है. सबसे पहले बात करते हैं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तो उसमें रिया साहू ने टॉप किया है. बोर्ड के अनुसार, इस साल 10वीं में करीब 3.21 लाख और 12वीं में लगभग 2.42 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं परीक्षा के परिणाम में एक बार फिर लड़किया आगे रहीं, जहां 10 th में 92% और 12th में 85% छात्र हुए पास। पिछले साल 76% छात्र पास हुए थे।

12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा पहला स्थान 500 में से 493 अंक
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, रायपुर द्वारा जारी 12वीं मुख्य परीक्षा 2026 की टेंटेटिव मेरिट सूची में बलौदा बाजार जिले के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कुल 500 में से 493 अंक हासिल किए। वे सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, पलारी के छात्र हैं। उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा और माता का नाम महेश्वरी वर्मा है। इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
12वीं में दूसरे स्थान पर ओमनी, 500 में से 491 अंक हासिल
12वीं (हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट) मुख्य परीक्षा 2026 की टेंटेटिव मेरिट सूची में बेमेतरा जिले के छात्र ओमनी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ओमनी ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कुल 500 में से 491 अंक हासिल किए। वे स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, बेमेतरा के छात्र हैं। उनके पिता का नाम कमोद वर्मा और माता का नाम उत्तरा बाई है। इस शानदार उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, रायपुर द्वारा जारी हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 की टेंटेटिव मेरिट सूची में रायगढ़ जिले के छात्र कृष महंत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। कृष महंत ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कुल 500 में से 489 अंक हासिल किए। वो शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छाल, रायगढ़ के छात्र हैं।इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है इस साल भी बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। खासतौर पर 12वीं में टॉप करने वाली रिया साहू का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि छात्राएं लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में लड़कियों की सफलता को लेकर सकारात्मक माहौल है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। बतादेंकि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घोषित किए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम.मुख्यमंत्री ने ई क्लिक कर ऑनलाइन जारी किए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्लै मौजूद.छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी देख सकेंगे परीक्षा परिणाम
छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं.
10वीं में अंशुल शर्मा, संजय नायक और परीरानी प्रधान ने 600 में से 594 नंबर पाकर 99 प्रतिशत बनाए.
टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है. इन टॉपर्स में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान का नाम शामिल है. वहीं तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा का नाम शामिल है


शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
