मंगलवार, 29 सितंबर 202611:55:06 PM
Download App
Home/देश

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह : सीएम मोहन ने तैयारियों को दी धार, जिम्मेदारों को दिए निर्देश, डेयरी क्षेत्र को मिलेंगी कई सौगातें

admin

admin

Sep 29, 2026
04:59 PM
सीएम मोहन ने तैयारियों को दी धार, जिम्मेदारों को दिए निर्देश, डेयरी क्षेत्र को मिलेंगी कई सौगातें

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर भोपाल आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

दशहरा मैदान में होगा राज्यस्तरीय गोपालक सम्मेलन

अमित शाह भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन स्थल पर न्याय संहिता केंद्रित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में अतिथियों और नागरिकों के लिए बैठक, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

डेयरी क्षेत्र को मिलेंगी कई सौगातें

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री प्रदेश में दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण केंद्र और गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला डेयरी प्लांट और भोपाल में फर्मेंटेड उत्पाद दूध प्लांट प्रमुख हैं। इसके साथ ही भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमि पूजन भी प्रस्तावित है।

पशुपालकों को बोनस और गोपालक दीदियों का सम्मान

अमित शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस राशि वितरित करेंगे। गौशालाओं को सहायता राशि देने के साथ गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।

आईआईएसईआर परिसर का शिलान्यास

दौरे के दौरान शाह भोपाल बायपास-भौरी के पास आईआईएसईआर परिसर का शिलान्यास करेंगे। परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषक कल्याण वर्ष और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। गृह, पशुपालन, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपने कार्यों का प्रस्तुतीकरण देंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें