मंगलवार, 29 सितंबर 202611:53:01 PM
Download App
Home/देश

20 बच्चों की मौत पर बढ़ी सियासी हलचल : 1 अक्टूबर को बालाघाट का दौरा कर सकते हैं राहुल, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 29, 2026
11:07 AM
1 अक्टूबर को बालाघाट का दौरा कर सकते हैं राहुल, पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। वे एक अक्टूबर को बालाघाट का दौरा कर सकते हैं। 15 दिन के अंदर यह उनका दूसरा मप्र दौरा होगा। इससे पहले वे 19 सितंबर को इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया था। अब बालाघाट के दौरे पर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बालाघाट दौरे के दौरान राहुल गांधी मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और पूरे मामले की जानकारी ले सकते हैं।

इस दौरान वे बच्चों की मौत से जुड़े हालात, स्वास्थ्य सुविधाओं और आदिवासी क्षेत्रों में बीमारी एवं कुपोषण की स्थिति को लेकर जानकारी ले सकते हैं। हालांकि, उनके दौरे को लेकर अंतिम आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि का इंतजार है। हालांकि अब राहुल गांधी के संभावित दौरे से प्रदेश की सियासत और गरमाने के आसार हैं।

बालाघाट दौरे के जरिए राहुल गांधी के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य और बच्चों की स्थिति से जुड़े मुद्दे उठाने की संभावना है। ऐसे में उनके संभावित दौरे पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं। गौरतलब है कि बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया और अन्य बीमारियों के चलते करीब 20 आदिवासी बच्चों की मौत होने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें