गुरुवार, 23 जुलाई 202611:36:34 PM
Download App
Home/देश

यूसीसी को मप्र के सभी धर्मों का समर्थन : इंदौर में सीएम का हुआ भव्य स्वागत, मोहन ने दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 23, 2026
08:21 AM
इंदौर में सीएम का हुआ भव्य स्वागत, मोहन ने दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

भोपाल। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मप्र की डाॅ. मोहन यादव सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। विधेयक को कैबिनेट बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद सरकार ने विधानसभा में भारी बहुमत के साथ पास करा लिया है। मप्र सरकार की पहल को सभी वर्गों से जोरदार समर्थन मिल रहा है। ऐसा ही पल इंदौर में देखने को मिला। मुख्यमंत्री डाॅ. सीएम यादव के इंदौर पर पहुंचने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट भव्य स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए समान नागरिक संहिता के समर्थन में अपनी सहमति जताई और इस दिशा में राज्य सरकार की पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने बताया समानता का आधार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था संविधान की मूल भावना के अनुरूप है और समाज में समानता, सामाजिक समरसता तथा न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सभी वर्गों के हितों की रक्षा का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा और सभी नागरिकों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी नीतियों पर काम कर रही है, जिनसे सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास को बढ़ावा मिले तथा सभी समुदायों को समान रूप से लाभ प्राप्त हो।

समर्थन के लिए जताया आभार

डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का विश्वास और सहयोग सरकार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन प्रदेश में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और विकास की प्रक्रिया को और मजबूत करेगा।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और सुमित मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यूसीसी पर बढ़ी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा

समान नागरिक संहिता को लेकर देशभर में चर्चा जारी है। ऐसे समय में इंदौर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत और समर्थन को राजनीतिक तथा सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान न्याय की व्यवस्था को मजबूत करना है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें