सोमवार, 16 नवंबर 202612:13:05 AM
Download App
Home/देश

जनजातीय गौरव सप्ताह : शहडोल को 342 करोड़ की विकास सौगात देंगे CM, ब्यौहारी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 69 कार्यों का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

admin

admin

Nov 15, 2026
02:17 PM
शहडोल को 342 करोड़ की विकास सौगात देंगे CM, ब्यौहारी में  होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 69 कार्यों का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 342.61 करोड़ रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 341.67 करोड़ रुपये की लागत के 67 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जबकि 94 लाख रुपये के दो विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से जिले में बिजली, शिक्षा, ग्रामीण आजीविका और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

291 करोड़ से बनेंगे दो विद्युत उपकेंद्र

भूमिपूजन होने वाले कार्यों में ऊर्जा विभाग की 291.51 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इनके तहत जयसिंह नगर में 109.26 करोड़ और पपौंध में 182.25 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इनसे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत होने के साथ बिजली आपूर्ति की क्षमता में वृद्धि होगी।

छात्रावासों और स्कूलों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

जनजातीय कार्य विभाग के 35.66 करोड़ रुपये की लागत वाले 61 कार्यों का भी भूमिपूजन होगा। इनमें छात्रावासों में शयनकक्ष, शौचालय और स्नानगृह निर्माण के साथ सीसी सड़कें बनाई जाएंगी। विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष और बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी शामिल है।

कॉलेज और ग्रामीण आजीविका पर भी जोर

मुख्यमंत्री 13.09 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय बाणसागर के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वन विभाग के 80 लाख रुपये के दो कार्य और 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण मार्ट का भूमिपूजन किया जाएगा।

छात्रावास और बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बुढ़वा छात्रावास में 34 लाख रुपये की लागत से बने तीन अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण करेंगे। वहीं नगपुरा के डोंगरीटोला में 60 लाख रुपये से निर्मित बहुउद्देशीय भवन भी जनता को समर्पित करेंगे। इन विकास कार्यों से शहडोल जिले में शिक्षा, बिजली और ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार होगा।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें