सोमवार, 16 नवंबर 202612:13:08 AM
Download App
Home/देश

समाज में बंटवारा और कलह पैदा करना ही कांग्रेस का काम : बिरसा मुंडा को नमन न करने पर सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को घेरा

admin

admin

Nov 15, 2026
12:36 PM
बिरसा मुंडा को नमन न करने पर  सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को घेरा

नई दिल्ली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच हमेशा जनजातीय और वनवासी समाज के विरुद्ध रही है। पार्टी ने इस समाज की भावनाओं का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने तक संसद क्यों नहीं पहुंचे? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देने का समय मिल जाता है, लेकिन देश के महान जनजातीय नायकों को याद करने के लिए उनके पास दो पल भी नहीं हैं।

कांग्रेस का कोई नेता श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा

प्रेस वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें धरती आबा के नाम से जाना जाता है, को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। वे भारत की राष्ट्रीय पहचान, संघर्ष की भावना और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। इसके बावजूद कांग्रेस का एक भी नेता संसद में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने नहीं पहुंचा। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया बताता है कि पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भारतीय सांस्कृतिक गौरव के महान व्यक्तित्वों के प्रति कितनी उदासीन है।

राहुल गांधी से पूछा, विदेश में बयान देने का समय है, यहां क्यों नहीं आए?

त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जनजातीय गौरव दिवस पर न तो स्वयं श्रद्धांजलि देने पहुंचे और न ही उनकी पार्टी का कोई नेता वहां मौजूद रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ बोलते हैं और हैदराबाद में भी देश के बारे में गलत जानकारियां फैलाते हैं, लेकिन देश के गौरवशाली जनजातीय नायकों को सम्मान देने के लिए उनके पास समय नहीं है।

जनजातीय समाज की भावनाओं का शोषण करने का आरोप

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनजातीय और वनवासी समाज की भावनाओं का दोहन और शोषण किया है। इस समाज को विदेशी गैर-सरकारी संगठनों के भरोसे छोड़ दिया गया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और जनजातीय समाज के गौरव को सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।

वनवासी राम को बताया भारतीय संस्कृति की प्रेरणा

त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा जनजातीय और वनवासी समाज को श्रेष्ठ प्रेरणा का स्रोत मानती है। भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे श्रीराम वनवासी राम होकर भगवान बनते हैं, न कि राजा राम होकर। यह भारतीय परंपरा में वनवासी समाज के महत्व और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच भारतीय परंपराओं और संस्कृति के प्रति द्वेष से भरी है तथा पार्टी के मन में केवल घृणा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें