मध्यप्रदेश की सुबह की 5 बड़ी खबरें : 31 मई को शुजालपुर जायेंगे सीएम,महिलाओं को दी सौगात,ड्रोन की मदद से निगरानी

मां वाग्देवी की मूर्ति को लंदन से वापस लाने की मांग तेज
धार स्थित भोजशाला में हाई कोर्ट के फैसले के बाद विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही मां वाग्देवी की प्रतिमा को लंदन से वापस लाने की मांग तेज हो गई है. इसको लेकर धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत से लंदन संग्रहालय में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने की मांग को लेकर पत्र भी सौंपा है. सांसद ने केंद्रीय मंत्री को भोजशाला आने का निमंत्रण भी दिया. केंद्रीय मंत्री ने सांसद के निमंत्रण को स्वीकार कर आगामी जून माह में धार आने की सहमति दी है.
31 मई को शुजालपुर जायेंगे मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 31 मई को शुजालपुर दौरे पर रहेंगे इस दौरान शुजालपुर सीटी से मंडी तक लगभग तीन किलोमीटर रोड शो करेंगे इसके साथ ही सी एम राइस स्कूल भवन का करेंगे लोकार्पण और जे एन यूं कॉलेज में छात्र छात्राओं के साथ सुनेगे मन की बात इसके पश्चात प्रतिभावान छात्र छात्राओं को करेंगे सम्मान
टमस नदी में मौत से जंग जीतकर लौटा युवक
रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटमा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टमस नदी की तेज धार में एक युवक फंस गया। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जानकारी के अनुसार इटमा गांव के कुछ ग्रामीण सुबह जंगल में लकड़ी काटने गए थे। इसी दौरान टमस नदी पर बने पुल के नीचे एक लकड़ी फंसी दिखाई दी। लकड़ी निकालने के लिए ग्रामीण नदी में उतरे। उस वक्त नदी में पानी नहीं था, लेकिन अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया और इटमा निवासी राम उजागर प्रजापति उसकी चपेट में आ गया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं को दी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को गति देने के लिए संकल्पित है। प्रदेश की सभी माताएं-बहनें अपने जीवन में सुख-समृद्धि, आनंद और वैभव प्राप्त करें। दुनिया में पेट्रोल-डीजल से दाम बढ़ रहे हैं। महिला कर्मयोगी बहनों को नि:शुल्क मिलीं ई-साइकिलें शक्ति प्रदान करेंगी। वैश्विक ऊर्जा संकट के दौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे अच्छा विकल्प हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन में 40 महिला कर्मयोगी बहनों को ई-साइकिलें बांटने के बाद जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। साइकिलें उज्जैन जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-साइकिलें उपलब्ध कराने वाली कंपनी के प्रयास को सराहा और लाभ प्राप्त करने वाली बहनों के बधाई दी।
ड्रोन की मदद से निगरानी
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया है। ग्वालियर और झांसी रेल खंड में अब विशेष ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। ड्रोन की मदद से रेलवे ट्रैक के आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित आसान हो जाएगा। पिछले कुछ सालों में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे हमलों में यात्रियों को चोट पहुंचने के साथ-साथ रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान होता है। नई व्यवस्था के तहत ड्रोन ट्रेनों के साथ उड़ान भरेंगे और पूरे मार्ग की निगरानी करेंगे।
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
