मंगलवार, 14 जुलाई 202604:31:48 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

एकतरफा प्यार में नर्सिंग छात्रा की हत्या : इश्क में दरिंदगी! PG में छात्रा की हत्या, 24 घंटे में भी पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jul 13, 2026
10:34 AM
इश्क में दरिंदगी! PG में छात्रा की हत्या, 24 घंटे में भी पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में युवक ने एकतरफा प्यार में नर्सिंग स्टूडेंट 19 वर्षीय छात्रा ख़ुशी साहू की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि युवती वारदात के 15-20 दिन पहले ही भिलाई आयी थी और एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढाई कर रही थी| अपनी पढाई का खर्चा निकलने के लिए वह पार्टटाइम नौकरी भी कर रही थी. घटना के समय वह अपने PG के कमरे में थी उसकी रूममेट बाथरूम गयी हुई थी. तभी आरोपी लाकेश्वर उर्फ पिंटू साहू (24) पूरी प्लानिंग के साथ खुशी की हत्या करने पहुंचा था।

हत्या से एक दिन पहले भी रची थी साजिश

आरोपी युवक वारदात से एक दिन पहले भी रायपुर से भिलाई आया था, लेकिन खुशी कमरे में नहीं मिली। इस कारण वह अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो सका और लौट गया। अगले दिन आरोपी फिर से भिलाई पहुंचा।10 जुलाई को उसने युवकी को मौत के साथ उतार दिया.इधर पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तो जांच शुरु हुई और आरोप को पुलिस ने बलौदाबाजार से अरेस्ट कर लिया है |        .

कैसे उतारा खुशी को मौत के घाट?

पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे आरोपी रामनगर स्थित खुशी के किराए के कमरे में पहुंचा। उस समय खुशी और उसकी सहेली कमरे में थीं। इसी बीच सहेली बाथरूम चली गई। आरोपी को मौका मिल गया। कमरे में घुसते ही उसने पहले बेरहमी से खुशी का गला दबाया और उसके बाद उसने खुशी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। करीब ढाई से तीन मिनट के अंदर आरोपी ने खुशी पर 10 से 11 बार चाकू से वार किए। गला दबाने के कारण खुशी के गले की हड्डी भी टूट गई थी। सहेली के बाहर आने तक आरोपी पिंटू साहू वारदात को अंजाम देकर भाग चुका था। गंभीर हालत में ख़ुशी को अस्पताल लेजाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|         

सबूत मिटाने की साजिश, नदी में फेंके कपड़े                                                                                                    

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खून से सनी शर्ट ,जीन्स और एक जूता उतारकर खारुन नदी में फेका इसके बाद वह अंदर पहनी शर्ट और बरमूडा के सहारे मौके से भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या के बाद सबूत मिटाने की अपनी पूरी प्लानिंग का खुलासा किया |  

 

एकतरफा प्यार बना हत्या का कारण

पुलिस जाँच में सामने आया की आरोपी ख़ुशी से एकतरफा लगाव रखता था वह ख़ुशी पर लगातार रिश्ते और शादी का दबाव बना रहा था. लेकिन ख़ुशी ने साफ़ मना कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. पुलिस के मुताबिक नंबर ब्लॉक किये जाने से नाराज आरोपी ने हत्या की साजिश रची | जांच में यह भी सामने आया हे की आरोपी ख़ुशी का दूर का रिश्तेदार है, इसलिए दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे | फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है| .

24 घंटो में आरोपी गिरफ्तार                                           

पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर 24 घंटे के अंदर आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू (24) को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से सकरी गांव का रहने वाला है। आरोपी फिलहाल, रायपुर के खमतराई इलाके में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार सहित बाइक भी बरामद कर ली गई है। वैशाली नगर पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। लेकिन इस मामले ने महिलाओ की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठा दिये है|

कंटेंट राइटर-पलक गीते

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें