मंगलवार, 14 जुलाई 202602:39:54 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

अमृत सरोवर का लोकार्पण : सांसद विजय बघेल ने की वरुण पूजा और वृक्षारोपण

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 13, 2026
07:26 AM
सांसद विजय बघेल ने की वरुण पूजा और वृक्षारोपण

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पाटन विकासखंड स्थित ग्राम औरी में नवनिर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण सांसद विजय बघेल ने किया। लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित इस सरोवर में करीब 3 करोड़ लीटर जल संग्रहण की क्षमता है। इसे जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

लोकार्पण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण पूजा महायज्ञ का आयोजन किया गया। सांसद विजय बघेल अपने परिवार के साथ यज्ञ में शामिल हुए और क्षेत्र में अच्छी वर्षा, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य गांवों में जल संरक्षण को बढ़ावा देना और भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस सरोवर का निर्माण महज एक महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान "हर आंगन एक पेड़" अभियान के तहत अमृत सरोवर और मुक्तिधाम परिसर में पीपल, बरगद, नीम और आम के पौधे लगाए गए। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम औरी का यह अमृत सरोवर आने वाले समय में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें