छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र : प्रश्नकाल में उठा बीएड-डीएड कॉलेजों का मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई। पहले दिन सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ, जिसमें शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रश्नकाल के दौरान कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने प्रदेश में संचालित बीएड और डीएड कॉलेजों की स्थिति को लेकर सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि राज्य के कितने जिलों में बीएड और डीएड कॉलेज संचालित हो रहे हैं तथा जिन जिलों में ये संस्थान नहीं हैं, वहां इन्हें शुरू करने की क्या योजना है।
उन्होंने यह भी पूछा कि कोंडागांव जिले में बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने के संबंध में शासन को कोई प्रस्ताव या पत्र प्राप्त हुआ है या नहीं। साथ ही शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में ऐसे विषयों के लिए शिक्षकों को आमंत्रित किए जाने का भी मुद्दा उठाया, जिनमें वर्तमान में कोई छात्र नामांकित नहीं है।
विधायक के सवालों का जवाब सदन में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया। सदन की कार्यवाही जारी है और विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
