गुरुवार, 19 नवंबर 202602:14:25 AM
Download App
Home/राजनीति

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा : यूपी की सीमा में दाखिल हुए दिग्गी , 26 नवंबर को ओरक्षा में होगा विशेष अनुष्ठान

admin

admin

Nov 18, 2026
03:15 PM
यूपी की सीमा में दाखिल हुए दिग्गी , 26 नवंबर को ओरक्षा में होगा विशेष अनुष्ठान

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा कदमताल करते हुए अयोध्या की ओर अग्रसर है। 20 अक्टूबर को धर्मनगरी उज्जैन से शुरू यह यात्रा बुधवार को चंदेरी के रास्ते उत्तरप्रदेश की सीमा में दाखिल हो गई है। यात्रा अमराई ग्रामीण स्थित हैरिटेज रिसोर्ट, ग्राम प्राणपुर और ग्राम कुंवरपुर होते हुए आगे बढ़ी। प्राणपुर भारत का पहला हस्तशिल्प और हथकरघा पर्यटक गांव है।

चंदेरी से राजघाट बांध तक निकली पदयात्रा

दोपहर में ग्राम कुंवरपुर में भोजन एवं विश्राम के बाद पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा ग्राम बडेरा और बडेरा चक होते हुए वेतवा नदी स्थित राजघाट बांध चौराहे पहुंची। यहां मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई। बुधवार की पदयात्रा का समापन उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के काला पहाड़ स्थित बुंदेला बंधु फार्म हाउस पर हुआ। यहां यात्रियों के रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है।

22 नवंबर तक यूपी में रहेगी यात्रा, 26 को ओरछा में आयोजन

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार शाम से लेकर 22 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। 23 नवंबर की सुबह यात्रा पुनः मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के रास्ते मध्य प्रदेश में वापस प्रवेश करेगी। इसके बाद 26 नवंबर को ओरछा में विशेष पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का धार्मिक आयोजन होगा। इस आयोजन के बाद 27 नवंबर की सुबह यात्रा ओरछा से पुनः उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और अयोध्या धाम की ओर आगे बढ़ेगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें