गुरुवार, 19 नवंबर 202602:14:27 AM
Download App
Home/देश

हिडन कैमरे में कैद हुई सिवनी पुलिस की दबंगई : वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने 6 पर गिराई गाज, सामान में गांजा रखने की दी थी धमकी, डीआईजी करेंगे निष्पक्ष जांच

admin

admin

Nov 18, 2026
01:37 PM
वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने 6 पर गिराई गाज, सामान में गांजा रखने की दी थी धमकी, डीआईजी करेंगे निष्पक्ष जांच

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिसकर्मियों के दबंगई का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। होटल के कमरे में मौजूद महिला और पुरुष से अभद्र व्यवहार करने तथा गांजे के केस झूठे केस में फंसाने की धमकी और होटल उनके सामान में मादक पदार्थ रखकर फंसाने की धमकी देने के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। इतना ही नहीं, CM के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी सहित छह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

वायरल वीडियो में दिखी पुलिसकर्मियों की कथित दबंगई

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी होटल के कमरे में मौजूद महिला और पुरुष से आपत्तिजनक एवं अनुचित तरीके से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों पर उनके सामान में मादक पदार्थ रखकर फंसाने की धमकी देने संबंधी वीडियो सामने आए हैं। होटल संचालक ने साउंड रिकॉर्डिंग वाले हिडन कैमरे से इनका स्टिंग किया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस के आचरण और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। इसकी गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एएसपी से आरक्षक तक छह पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और निरीक्षक एवं थाना प्रभारी सतीश तिवारी को निलंबित किया गया है। इनके अलावा प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी, आरक्षक (चालक) कृष्णा परते और आठवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा की बी कंपनी में पदस्थ आरक्षक सलमान खान पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज को सौंपी गई है। उन्हें पूरे घटनाक्रम की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें