बिलासपुर में वायरल वीडियो पर कार्रवाई : गरबा की वेशभूषा में सिगरेट और नकली पिस्तौल का प्रदर्शन, वायरल वीडियो पर FIR दर्ज, 9 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन और पिस्तौल जैसी वस्तु का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु लहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वायरल रील में युवतियां सिगरेट के कश लगाती और पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु लहराती नजर आई थीं।
वायरल वीडियो पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को लेकर शिकायत मिलने के बाद थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में गरबा की वेशभूषा में कुछ युवक-युवतियां दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि रील की शूटिंग के दौरान हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
वीडियो को लेकर सांस्कृतिक मर्यादाओं और युवाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर आपत्ति जताई गई थी। मामले में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिविल लाइन थाना FIR
मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में युवतियों के साथ कुछ युवक भी नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर एक शिकायतकर्ता ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि एक महिला और उसके महिला-पुरुष सहयोगियों ने गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए तथा हाथ में पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु लेकर वीडियो बनाया।
शिकायत के मुताबिक, यह वीडियो गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से तैयार किया गया था, जिसे Instagram और Facebook पर प्रसारित किया गया। शिकायतकर्ता ने वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत और अशोभनीय चीजों को बढ़ावा मिलने की आशंका है। साथ ही, युवाओं पर इसके गलत प्रभाव पड़ने की बात भी कही गई है।
शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद जमकर कमेंट् आ रहे थे लोगों ने इन पर कार्रवाई करने की मांग उठाई थी और कहा था कि नवरात्रि दुर्गा उपासना का पर्व है उसे इस तरह प्रमोट करना गलत है इस पर केस दर्ज हुआ और सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
रिपोर्ट: सतीश बाटवे | बिलासपुर
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
