मंगलवार, 28 अप्रैल 202602:15:22 PM
Download App
Home/राजनीति

मध्य प्रदेश मे बढ़ता टकराव : मंत्री और आईएएस के बीच विवाद सुर्खियों मे

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Apr 28, 2026
07:11 AM
मंत्री और आईएएस के बीच विवाद सुर्खियों मे

मध्य प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला जबलपुर से जुड़ा है, जहां लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और स्मार्ट सिटी के सीईओ व आईएएस अधिकारी अरविंद शाह के बीच विवाद ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी।

आरोप क्या है ?

आईएएस अधिकारी अरविंद शाह ने मंत्री पर अभद्र व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत आईएएस एसोसिएशन से की, जानकारी के मुताबिक, मंत्री राकेश सिंह ने हाल ही में शाह को अपने निवास पर बुलाया था, जहां उन्हें करीब एक घंटे तक रोके रखा गया और बातचीत के दौरान उनके साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया।

इस घटनाक्रम से आहत होकर अरविंद शाह ने अपना पक्ष एसोसिएशन के सामने रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसोसिएशन ने हस्तक्षेप किया और मंत्री से भी चर्चा की।

मामले पर मंत्री का कथन

वहीं मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि विवाद की जड़ एक महिला कर्मचारी से जुड़ा मामला है। उनके अनुसार, आईएएस अधिकारी ने संबंधित महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई।

एसोसिएशन ने बताया मामला सुलझ चूका है

आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को दे दी गई है, उन्होंने कहा कि यह मामला गलतफहमी का परिणाम था, जिसे आपसी बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। फिलहाल अरविंद शाह ने सार्वजनिक तौर पर इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने अपना पक्ष एसोसिएशन के सामने रख दिया है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें