टीवीके समर्थक का खौफनाक कदम : सरकार गठन में देरी से व्यथित सख्श ने खुद को लगाई आग, डरावना हुआ चेहरा, हालत नाजुक

चेन्नई। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध अब गंभीर सामाजिक और मानवीय चिंता का विषय बनता जा रहा है। राज्य में अभी तक नई सरकार का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) भले ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई हो, लेकिन स्पष्ट बहुमत से कुछ सीटों की दूरी उसके लिए सरकार बनाने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। अन्य दलों के समर्थन को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।
इसी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच शनिवार को प्रस्तावित शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया, जिससे समर्थकों में नाराजगी और बढ़ गई।
40 वर्षीय समर्थक ने उठाया खतरनाक कदम, अस्पताल में भर्ती
इसी तनावपूर्ण माहौल में एक गंभीर घटना सामने आई, जहां लगभग 40 वर्षीय इसक्कियप्पन नामक व्यक्ति ने कथित रूप से खुद को आग लगाने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति टीवीके प्रमुख थलपति विजय का समर्थक था और वह मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही देरी से बेहद भावुक और आक्रोशित था। बताया गया है कि इससे पहले भी उसने एक अजीब और खतरनाक कदम उठाया था, जब उसने विजय के प्रति अपनी आस्था जताते हुए अपने शरीर में लंबा भाला (वेल) पार किया था।
अन्य घटनाएं भी बनी चिंता का कारण
राज्य में तनाव केवल एक घटना तक सीमित नहीं है। वल्लियूर क्षेत्र में भी एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक अन्य घटना में वीसीके कार्यालय के बाहर एक युवक पर हमले की जानकारी भी सामने आई है, जिसने राजनीतिक माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
