छत्तीसगढ़ भिलाई : DSP के बेटे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मचा हड़कंप, घर पर अकेला होने पर उठाया कदम

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक DSP के बेटे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे मामला और भी रहस्यमयी बन गया है। मृतक की पहचान आयुष झारिया (20) के रूप में हुई है, जो रुंगटा कॉलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसके पिता संतोष झारिया DSP हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं। परिवार बटालियन परिसर के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहता था। DSP परिवार से जुड़े होने के कारण ये मामला प्रशासनिक और सामाजिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

घर पर अकेला था बेटा
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और बेटी एक शादी समारोह में शामिल होने जबलपुर गए हुए थे। वहीं डीएसपी संतोष झारिया रायपुर विधानसभा ड्यूटी से अपने आवास पर लौटे। आयुष घर पर अकेला था जब उसने
यह कदम उठाया। जब घर पहुंचे और उन्होंने बेटे आयुष को आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर आयुष फांसी के फंदे पर लटका नजर आया…तुंरत पुलिस को सूचना दी…पुलिस मौके पर पहुंची...और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
