छत्तीसगढ़ धमतरी : TV27NEWS की खबर का असर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में अनियमितता की दिखाई थी खबर, कलेक्टर ने लिया संज्ञान, नगर निगम को फटकार, एजेंसी को थमाया नोटिस

धमतरी से संवाददाता शमशाद खान की रिपोर्ट
धमतरी:टीवी 27 न्यूज की खबर का बड़ा असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला है जहां धमतरी में आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माणकार्य में अनियमिता को दिखाते देखने को मिली थी..इसी खबर को आपके अपने न्यूज चैनल TV27 NEWS ने प्राथमिकता से दिखाया था…जिसके बाद धमतरी कलेक्टर ने संज्ञान लिया और नगर निगम को फटकार लगाई जिसके बाद नगर निगम ने पत्र जारी किया जिसमें TV27NEWS की खबर का जिक्र करते हुए निर्माण कार्य एजेंसी को नोटिस थमाया…
जनता की आवाज बना TV27 NEWS.
खबर चली... प्रशासन जागा
TV27 NEWS की खबर का बड़ा असर
धमतरी कलेक्टर अबीनाश मिश्रा ने माना मुद्दा गंभीर
नगर निगम धमतरी ने एजेंसी को थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर TV27 NEWS की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। धमतरी जिले के लाल बगीचा वार्ड में बन रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता का मामला टीवी27 न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर में सामने आया था कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए पहले गड्ढे को कचरे से पाटा गया और फिर बेहद घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत और टीवी27 की पड़ताल के बाद मामला सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा। टीवी27 NEWS की खबर पर संज्ञान लेते हुए धमतरी कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही निर्माण की खामियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि तय समय में जवाब और सुधार नहीं होने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।(LETTER—) खास बात यह है कि कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी पत्र में TV27 NEWS की खबर का उल्लेख किया गया, जिससे साफ है कि TV27 NEWS चैनल की खबर ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर किया। अब यह आंगनबाड़ी निर्माण कार्य विवादों में है और आने वाले दिनों में ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई संभव मानी जा रही है।

कहना गलत नहीं होगा कि TV27 NEWS ने अपनी टैग लाइन में ही स्पष्ट किया है कि देश सबसे पहले है...TV27 NEWS चैनल आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाने को लेकर हमेशा सक्रिय रहा है और आक्रामकता दिखा रहा है... छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में बच्चों को बेहतर आंगनवाड़ी भवन देने का मकसद था...लेकिन धमतरी में इस योजना को पलीता लगाकर सरकार को धोखा देने का काम किया जा रहा था...सरकार ने आंगनवाड़ी भवन को आकर्षक और रचनात्मक रूप देने के लिए स्पेशल डिजाइन तैयार किया है और इसकी बच्चों की रचनात्मकता के प्रोत्साहन के लिए दीवारों को इस तरह बनाया जा रहा है कि वे पेंटिंग कर सकें। छत्तीसगढ़ में हर नयी आंगनवाड़ी भवन इसी तरह बनाया जा रहा है... लेकिन धमतरी की निर्माण एजेंसी इस योजना पर पलीता लगा रही थी... न तो डिजाइन ठीक था और न ही निर्माण की क्वालिटी ठीक थी... TV27 NEWS ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया...जिसके बाद धमतरी जिला प्रशासन ने इस पर सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
