छत्तीसगढ़ धमतरी : कलेक्ट्रेट के पास कॉलोनी में जंगली भालू के आने से मची अफरा-तफरी,वन विभाग ने किया रेस्क्यू , भालू को छोड़ा जंगल

धमतरी- संवाददाता शमशाद खान
धमतरी: छत्तीसगढ़ में धमतरी में रविवार सुबह जब प्रशासनिक अमला राज्यपाल के दौरे की तैयारियों में जुटा था...तभी कलेक्ट्रेट के पास कॉलोनी में एक भालू घुस आया.भालू को देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई... पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची... कॉलोनी में अलर्ट जारी किया गया...भालू के रेस्क्यू के लिए रायपुर से ट्रेंक्यूलाइजिंग एक्सपर्ट बुलाए गए...करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया...जांच में सामने आया कि भालू पानी की तलाश में शहर तक भटक आया था...उसके शरीर में पानी की कमी मिली... जिसके बाद उसे ग्लूकोज़ भी दिया गया.इस दौरान धमतरी DFO के मुताबिक... भालू ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया... और अब उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा रहा है…

वहीं कृष्णा जाधव, डीएफओ, धमतरी ने बताया कि धमतरी कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रविवार सुबह एक मादा भालू के आने से अफरा तफरी का माहौल बन गया था..भालू की उम्र करीब 8 साल है जो भूख से परेशान थी पास में ही गंगरैल डैम और वन परिक्षेत्र होने के कारण भालू शहरी इलाके में पहुंच गया...हालांकि उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. भालू को एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ लिया गया..इस दौरान उसे दो बार एनेंथिसिया इंजेक्शन दिया गया.क्योंकि शहर क्षेत्र होने के चलते भालू पर एक बार में असर नहीं हुआ था और वो जाग गया था.

हालांकि धमतरी में सुबह-सुबह भालू की दस्तक से हड़कंप जरूर मचा...लेकिन राहत की बात ये रही...मेहमान भी सुरक्षित रहा...और शहरवासी भी।लेकिन भालू का यू शहरी क्षेत्र में आना आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
