TV27 न्यूज़ की खबर का असर : जर्जर स्कूल भवन की समस्या पर हरकत में आया शिक्षा विभाग

गरियाबंद: गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला गाजीमुड़ा की जर्जर स्कूल भवन की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। TV27 News में खबर प्रसारित होने के बाद मैनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) देवनाथ बघेल स्वयं स्कूल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। भवन की जर्जर हालत के कारण बच्चों की कक्षाएं फिलहाल वन विभाग के एक कमरे में संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीईओ देवनाथ बघेल ने बताया कि स्कूल भवन की स्थिति गंभीर है और नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शिक्षा मिल सके। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि मीडिया की पहल और शिक्षा विभाग की सक्रियता से अब वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
