गुरुवार, 9 अप्रैल 202610:37:28 PM
Download App
Home/देश

निगम मंडल नियुक्तियां : स्थानीय समितियों में नियुक्ति के बाद चहेतों को मिलेंगे, पांच राज्यों के चुनाव के बाद जारी हो सकती है लिस्ट

a

admin

Apr 09, 2026
07:15 AM
स्थानीय समितियों में नियुक्ति के बाद चहेतों को मिलेंगे, पांच राज्यों के चुनाव के बाद जारी हो सकती है लिस्ट

भोपाल। निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर आज-कल वाली अटकलों पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है। वरिष्ठ पार्षदों की सूची के बाद अब विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद, महाविद्यालयों की जनभागीदारी, सहकारी समितियां जैसी नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसके बाद में संगठन की सहमति से सरकार खर्च बढ़ाने वाले निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियां करेगी।

उल्लेखनीय है कि संगठन चुनाव के बाद से ही निगम-मंडलों, प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए सिफारिश के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता सूची जारी होने की आस लगाए बैठे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करीब दो महीने पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि निगम-मंडलों से पहले स्थानीय नियुक्तियों पर पार्टी का फोकस है। विगत 29 मार्च को नगर पालिका और नगर परिषदों में 169 वरिष्ठ पार्षदों की सूची से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। हालांकि अभी प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों सहित कुल 244 निकायों में वरिष्ठ पार्षदों की नियुक्ति होना शेष है।

5 राज्यों के चुनावों के बाद निगम-मंडलों की सूची!

अप्रैल महीने में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मप्र सहित देशभर के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की इन चुनावों में ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसे में मप्र में शासकीय नियुक्तियां नहीं की जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि निगम-मंडल, प्राधिकरण सहित प्रमुख शासकीय नियुक्तियों के नाम पहले ही तय किए जा चुके हैं। सिर्फ सूची जारी होनी है, जो मई के प्रथम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

a
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें