गुरुवार, 9 अप्रैल 202610:30:13 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

'तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आओ' : रीवा के कलयुगी शिक्षक का अश्लील मैसेज देख छात्रा के उड़े होश

नीरज द्विवेदी

Apr 09, 2026
12:25 PM
रीवा के कलयुगी शिक्षक का अश्लील मैसेज देख छात्रा के उड़े होश

रीवा- मध्य प्रदेश के रीवा के पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को शिक्षक ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे. मैसेज में शिक्षक ने लिखा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ. छात्रा ने शिक्षक के प्रस्ताव को साफ मना कर दिया, लेकिन शिक्षक ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी की. उसने मैसेज में लिखा कि मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना. लगातार ऐसे मैसेज मिलने से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई.

और छात्रा ने सबसे पहले अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। और परिजनों ने स्क्रीन शॉर्ट के साथ प्राचार्य से शिकायत की । मामले की शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल जांच समिति का गठन किया। समिति द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद रिपोर्ट कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.एन. तिवारी को सौंप दी गई।

social  Media

यह भी पढे - प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं त्वचा की चमक : ट्राई करें ये खास कोलेजन जैल

जांच रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतिथि शिक्षक अमित साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, कॉमर्स विभाग के अतिथि शिक्षक उमेश प्रजापति पर भी इसी तरह के आरोप सामने आने के बाद उन्हें भी पद से हटा दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि संस्थान में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढे - MP Agniveer Bharti: : MP में 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे अग्निवीर भर्ती के फॉर्म,यहां से फटाफट करे आवेदन

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें