Katrina Kaif : पहला मदर्स डे बना बेहद खास, विक्की और बेटे विहान के सरप्राइज से हुईं इमोशनल

कटरीना कैफ के लिए इस साल का मदर्स डे बेहद खास और यादगार रहा। मां बनने के बाद यह उनका पहला मदर्स डे था, जिसे पति विक्की कौशल और बेटे विहान ने और भी स्पेशल बना दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की और बेटे विहान की तरफ से कैटरीना को खूबसूरत गुलाबों का बुके और एक प्यारा हाथ से लिखा नोट मिला। कार्ड पर लिखा था — “Happy First Mother’s Day My Love.”* इस खास सरप्राइज को देखकर कैटरीना काफी इमोशनल हो गईं।

कैटरीना ने इस खूबसूरत पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। एक फोटो में फूलों का बुके और प्यारा नोट नजर आया, जबकि दूसरी तस्वीर में वह बेटे विहान के साथ बच्चों की किताब पढ़ती दिखाई दीं।
फैंस ने भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया। कई सेलेब्स और फॉलोअर्स ने उन्हें पहले मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं और इस पल को बेहद प्यारा बताया।
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद नवंबर 2025 में दोनों ने अपने बेटे विहान का वेलकम किया।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
