सोमवार, 11 मई 202612:51:53 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Money Heist Season 6 : 5 साल बाद होगी वापसी? Netflix ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 11, 2026
04:29 AM
5 साल बाद होगी वापसी? Netflix ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

दुनियाभर में मशहूर स्पेनिश वेब सीरीज Money Heist एक बार फिर चर्चा में आ गई है। करीब 5 साल पहले इसका आखिरी सीजन आया था, लेकिन अब Netflix ने एक नया टीजर जारी करके फैंस को बड़ा हिंट दिया है। Netflix द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सीरीज के पुराने शानदार सीन दिखाए गए हैं। वीडियो के साथ लिखा गया.. “क्रांति अभी खत्म नहीं हुई है।” इस लाइन के बाद फैंस मान रहे हैं कि जल्द ही Money Heist की दुनिया में कुछ नया देखने को मिल सकता है।

क्या वापस आएंगे प्रोफेसर और उनकी टीम?

टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार चर्चा कर रहे हैं कि क्या एक बार फिर प्रोफेसर अपनी टीम के साथ नए मिशन पर लौटेंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स ने यह साफ नहीं किया है कि यह Season 6 होगा या फिर कोई नया स्पिन-ऑफ शो।

भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता

भारत समेत दुनिया भर में Money Heist को खूब पसंद किया गया। सीरीज का मशहूर गाना Bella Ciao और प्रोफेसर का किरदार आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

क्या सच में आएगा नया सीजन?

फिलहाल Netflix ने आधिकारिक तौर पर Season 6 की पुष्टि नहीं की है। लेकिन नए टीजर से इतना जरूर साफ हो गया है कि Money Heist की कहानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अब फैंस को इंतजार है Netflix के अगले बड़े ऐलान का।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें