रविवार, 10 मई 202612:51:47 PM
Download App
Home/देश

तमिलनाडू के 9वें सीएम सी जोसफ विजय : साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं और साथी कलाकारों ने दी बधाई, सुपरस्टार से सत्ता के सरताज तक

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 10, 2026
09:37 AM
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं और साथी कलाकारों ने दी बधाई, सुपरस्टार से सत्ता के सरताज तक

तमिलनाडु की सियासत में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं. सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है. खास बात ये रही कि 59 साल बाद पहली बार राज्य में DMK और AIADMK के अलावा किसी दूसरी पार्टी की सरकार बनी है। विजय के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े चेहरे मौजूद रहे.वहीं CM बनते ही जोसेफ विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं…

थलापति विजय ने CM बनने के 10 मिनट में 3 फैसले लिए 

1. 200 यूनिट बिजली फ्री

2. ड्रग्स की समस्या के लिए स्पेशल टास्क फोर्स 

3. महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशन टास्क फोर्स


फिल्मी पर्दे से राजनीति के मंच तक विजय का सफर अब सत्ता के शिखर तक पहुंच चुका है। उनके समर्थक इसे तमिलनाडु की नई राजनीतिक क्रांति बता रहे हैं। राज्य की जनता को अब विजय सरकार से विकास, रोजगार और नई राजनीति की उम्मीद है। मतलब साफ है कि तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखते हुए थलापति विजय ने सियासी रुख को बदल दिया है। तमिल सिनेमा से निकलकर थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री की शपथ ली और इस एतिहासिक पल का हिस्सा बड़ी संख्या में लोग। सोशल मीडिया पर विजय के शपथ समारोह के ढेर सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फैंस ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने सीएम विजय को बधाई दी है इधर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तमिलनाडू के नए सीएम सी जोसेफ विजय को बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर विजय के लिए लिखा, 

'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई. उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए साथ खड़ी रहेगी.' 

खास बात ये रही कि वहीं सीएम विजय की मां शोभा चंद्रशेखर पिता चंद्रशेखर भी मौजूद रहे.लेकिन कोई बड़ा फिल्मी सितारा नजर नहीं आया.ये बताता है कि विजय सुपरस्टार के तौर पर नहीं बल्कि असली जननायक के तौर पर जनता के सामने आए.हालांकि फिल्मी जगत से भी उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं सीएम विजय को बधाई देने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में उनकी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन मौजूद रहीं.परिवार के साथ भी गर्मजोशी से मिलती नजर आईं..उनकी आंखों की चमक साफ बयां कर रही थी कि वो अपने दोस्त को राज्य का सीएम बना देखकर कितनी खुश हैं.

वहीं दिग्गज अभिनेता कमल हासन, ने विजय के सीएम बनते ही एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा

‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु 

राज्य चमके। यह नई ऊंचाइयों को छुए। मैं आपको दिल से बधाई देता हूं।’ 

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने विजय के शपथ ग्रहण की एक तस्वीर साझा की और लिखा,

‘चीफ मिनिस्टर विजय सर।’ आपको सीएम बनने की बधाई

बतादेंकि पूजा ने विजय के साथ तमिल सिनेमा में कई फिल्में की हैं.  दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती रही है.

वहीं अभिनेता प्रकाश राज और आर माधवन ने भी विजय के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की है।

माधवन ने कहा, 'विजय आपके ऊपर गर्व है।

वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी थलापति विजय को बधाई संदेश मिल रहे हैं. बतादेंकि थलापति विजय फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने दो साल पहले एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया था और फिर उन्होंने अपनी पार्टी टीवीके बनाई। इस पार्टी ने पहली बार चुनावी मैदान में कदम रखा और सबको चारों खाने चित्त कर दिए। विजय की पार्टी ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे आए और हर किसी के होश उड़ गए। TVK ने एतिहासिक जीत हासिल करते हुए 234 सीटों में से 108 सीट को अपने नाम किया, जिसके बाद अब विजय मुख्यमंत्री बने हैं. थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. ऐसे में उनका शानदार फिल्मी करियर पीछे छूट गया है. हालांकि उन्हें एक आखिरी बार देखने का मौका अभी भी कायम है उनकी फिल्म जननायक रिलीज के लिए तैयार है जो पिछले 6 महीनों से सेंसर बोर्ड के पास अटकी पड़ी है.

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें