रविवार, 10 मई 202612:50:22 PM
Download App
Home/देश

तमिलनाडू के सीएम विजय थलापति : शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा कृष्णन, 27 साल बाद होगा तलाक? विजय की लव लाइफ पर फिर बवाल !

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 10, 2026
07:06 AM
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा कृष्णन, 27 साल बाद होगा तलाक? विजय की लव लाइफ पर फिर बवाल !

तमिनाडू: तमिलनाडु की सियासत में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। खास बात ये रही कि 59 साल बाद पहली बार राज्य में DMK और AIADMK के अलावा किसी दूसरी पार्टी की सरकार बनी है। विजय के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े चेहरे मौजूद रहे

बतादेंकि विजय ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई 2026 तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का समय दिया है. सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टीवीके को सरकार बनाने को लेकर काफी जद्दोजहद करना पड़ा. इसके बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया.

विजय की पार्टी ने 234 में 108 सीटें जीतीं.

सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन है.

बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है.

शपथ ग्रहण समारोह में उनका पूरा परिवार मौजूद था..इस दौरान थलापति विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा कि आज में बहुत खुश हूं, आज मुझे मातृ दिवस पर मेरे बेटे ने मुख्यमंत्री बनकर गिफ्ट दिया है, ये मेरे लिये नहीं बल्कि पूरे तमिलनाडु के लोगो के लिये गर्व की बात है’


कौन हैं थलापति विजय

तमिल सुपरस्टार सी जोसेफ विजय चंद्रशेखर यानी विजय थलापति ने तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया है. दुनिया विजय को 'थलापति' विजय कहती है. उनका जन्म 22 जून 1974 को हुआ. विजय का परिवार कला, संगीत और सिनेमा का अद्भुत संगम है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्ष और दुख की भी एक कहानी है. विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे हैं. उन्होंने ही विजय को 1992 में लॉन्च किया था. उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर और डायरेक्टर हैं.यह परिवार अंतरधार्मिक है. पिता ईसाई और मां हिंदू हैं, जिसने विजय को एक धर्मनिरपेक्ष पहचान दी.बतादेंकि विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं वहीं थलापति अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहते हैं.बीते साल वो अपने अफेयर और तलाक की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे….

आखिर कैसे थलापति और उनकी पत्नी संगीता के बीच दरार आई और वो की एंट्री ने कैसे बदली दिशा औऱ दशा ये भी जान लिजिए….

दरअसल संगीता तलपति विजय की बहुत बड़ी फैन थीं. उनकी एक्टिंग से प्रभावित होकर वो लंदन से चेन्नई पहुंचीं. शूटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई. इस मुलाकात ने आगे चलकर खास रिश्ता बना दिया. बताया जाता है कि संगीता का सादा स्वभाव विजय को काफी पसंद आया. उन्होंने उन्हें अपने घर आने का न्योता दिया. यहीं से दोनों के बीच बातचीत बढ़ी. धीरे-धीरे ये रिश्ता गहराता चला गया…1999 में दोनों की शादी हुई सब कुछ ठीक चल रहा था.इन्हें परफेक्ट कपल मना जा रहा था….लेकिन अचानक साल 2025 में अचानक इनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगीं…रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा. ये खबर फैंस के लिए चौंकाने वाली थी. क्योंकि दोनों हमेशा परफेक्ट कपल माने जाते थे.

अब खबरें हैं कि इस रिश्ते में दरार की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है. संगीता ने विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है. इसी बीच तृषा कृष्णन के साथ विजय का नाम जुड़ने लगा है. हालांकि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.हालांकि विजय और तृषा ने अक्सर एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताया है, लेकिन मीडिया में उनके अफेयर की अटकलें 2026 के मध्य में जोर पकड़ गईं.  

2026 की रिपोर्टों के अनुसार, साउथ सुपरस्टार थलापति विजय का अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चर्चा में रहा। इसी के चलते उनकी 27 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर है और पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की है, जिसमें भावनात्मक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं वहीं उनकी पत्नी संगीता ने अपनी याचिका में दावा किया कि विजय ने अप्रैल 2021 से किसी अन्य अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध रखे हैं और वो उनके साथ पब्लिक इवेंट्स में भी शामिल हुए..

वेन्यू पर पहुंचीं तृषा कृष्णन

हालांकि तृषा ने थलापति विजय को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताकर मामले को शांत कर दिया. लेकिन थलापति विजय शपथ ग्रहण समारोह में तृष्णा सबसे पहले परिवार के साथ नजर आईं.हर किसी की निगाहें तृषा कृष्णन पर टिक गईं. वो पार्टी के लोगों से भी गर्मजोशी से मुलाकात कर रही थीं. ऐसे में एक बार फिर सीएम थलापति और तृषा के अफेयर की खबरों को हवा मिल गई.


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें