शनिवार, 13 जून 202611:36:47 AM
Download App
Home/देश

राहुल का रवैए से विपक्ष हो रहा कमजोर : केरल के पूर्व सीएम का कांग्रेस पर तीखा वार, भाजपा को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 13, 2026
09:17 AM
केरल के पूर्व सीएम का कांग्रेस पर तीखा वार, भाजपा को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का राजनीतिक रवैया विपक्षी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर करता है और कई मौकों पर इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर पिनराई विजयन को राजनीतिक प्रतिद्वंदी होने के कारण गले न लगाने की टिप्पणी सामने आई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयन ने कहा कि उन्हें इस तरह की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसे गले लगाता है।

‘राहुल गांधी के रवैये से विपक्ष कमजोर हो रहा’

विजयन ने दावा किया कि गठबंधन की बैठकों में केवल वाम दलों ने ही नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव सहित कई गैर-कांग्रेसी दलों ने भी कांग्रेस के रवैये पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति कांग्रेस और विशेषकर राहुल गांधी के व्यवहार के कारण बनी है। उनके अनुसार, यह रवैया प्छक्प्। गठबंधन को मजबूती देने के बजाय उसके अंदर मतभेद बढ़ा रहा है, जिससे अंततः भाजपा को राजनीतिक लाभ मिल रहा है।

‘अनजाने में भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं राहुल’

पिनराई विजयन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने कुछ फैसलों और राजनीतिक कदमों के जरिए अनजाने में भाजपा के हितों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के बजाय अंदरूनी मतभेद सामने आ रहे हैं, जिससे गठबंधन की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।

निपाह वायरस पर सरकार को घेरा

इसी प्रेस वार्ता में विजयन ने केरल में बढ़ते निपाह वायरस संक्रमण को लेकर राज्य सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस गंभीर स्वास्थ्य संकट से निपटने में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि निपाह वायरस का प्रकोप बेहद गंभीर मुद्दा है और इससे निपटने के लिए पूरे स्वास्थ्य तंत्र को तुरंत सक्रिय किया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह डॉक्टरों के काम पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तैयारी और प्रतिक्रिया में कमी दिखाई दे रही है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें