शुक्रवार, 19 जून 202611:23:51 AM
Download App
Home/देश

सबूत है तो एसआईटी को सौंपे : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में योगी की विपक्ष को दो टूक- कहा- किसी को नहीं अध्योध्या की छवि धूमिल करने का अधिकार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 19, 2026
07:28 AM
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में योगी की विपक्ष को दो टूक- कहा- किसी को नहीं अध्योध्या की छवि धूमिल करने का अधिकार

अयोध्या। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आयोध्या के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत कर योगी ने 378 करोड़ से अधिक लागत की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने राम मंदिर में चंदा चोरी सख्त रुख अपनाते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर आपके पास सबूत हैं तो एसआईटी को सौंपे।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष किया गया है, इसलिए किसी को भी अयोध्या की छवि धूमिल करने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी के पास चंदा चोरी से संबंधित कोई ठोस सबूत है तो उसे विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम ने विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल अयोध्या को बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं। योगी ने आरोप लगाया कि यही लोग पहले राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे, ‘जय श्रीराम’ कहने वालों पर लाठियां बरसाते थे और अदालतों में प्रभु राम के खिलाफ मुकदमे लड़ते थे। उन्होंने जनता से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।

जांच पूरी होने तक बयानबाजी से बचने की सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने से पहले किसी को भी अनावश्यक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी व्यक्ति के चरित्र हनन का प्रयास नहीं होना चाहिए। योगी ने कहा कि यदि कोई अपराधी होगा तो वह किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सच जल्द ही सामने आ जाएगा।

बेटियों के लिए पीएसी की तीन नई बटालियन

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने वीरांगनाओं और राष्ट्रनायकों के सम्मान को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा बताया। उन्होंने घोषणा की कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई कोरी और वीरांगना उदा देवी पासी के नाम पर पीएसी की तीन नई बटालियन गठित की गई हैं। इन बटालियनों की विशेषता यह होगी कि इनमें केवल बेटियों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें