शनिवार, 24 अक्टूबर 202607:26:11 PM
Download App
Home/देश

राहुल-प्रियंका पर एक्शन से से भड़की कांग्रेस : जयराम रमेश ने पुलिस-सरकार पर बोला हमला, पढ़ें खबर

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 07, 2026
07:45 AM
जयराम रमेश ने पुलिस-सरकार पर बोला हमला, पढ़ें खबर

नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लंबे समय से कथित ‘वोट चोरी की साजिश’ को तथ्यों के आधार पर उजागर कर रहे हैं और अब इसी मुद्दे पर आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

‘राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं मुद्दा’

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि करीब दो वर्षों से राहुल गांधी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच कथित वोट चोरी की साजिश को तथ्यों के जरिए सामने रख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से करोड़ों वास्तविक मतदाताओं के मतदान के संवैधानिक अधिकार पर असर पड़ा है।

कांग्रेस नेता ने एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि विपक्ष लगातार इस मुद्दे को जनता के सामने रखने का प्रयास कर रहा है।

आकाशवाणी भवन में दिया था धरना

दरअसल, मंगलवार को विपक्षी नेताओं और सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च निकाला था। निर्वाचन आयोग के कार्यालय के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने वहां से जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। अब उनके उन पर मामला दर्ज कर लिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं पर मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने का प्रयास बताया है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें