गुरुवार, 26 नवंबर 202608:35:40 PM
Download App
Home/मनोरंजन

धक-धम गर्ल के डॉगी हैं समझदार : माधुरी दीक्षित ने शो में सुनाया घर का दिलचस्प किस्सा, एक इंडी तो दूसरी है पूडल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 26, 2026
07:29 AM
माधुरी दीक्षित ने शो में सुनाया घर का दिलचस्प किस्सा, एक इंडी तो दूसरी है पूडल

मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरत अदाकारी, शानदार डांस और दिलकश मुस्कान के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लेकिन फिल्मों की चकाचैंध से अलग उनकी जिंदगी का एक बेहद प्यारा हिस्सा उनके पालतू डॉग्स भी हैं। जानवरों के प्रति उनका प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक साझा करती रहती हैं। अब माधुरी ने अपने दो प्यारे डॉगी के बारे में ऐसी दिलचस्प बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर शो में मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।

घर में हैं दो डॉगी

माधुरी दीक्षित ने मराठी रियलिटी शो श्कौन होणार करोड़पतिश् में बातचीत के दौरान अपने पेट्स का जिक्र किया। शो में एक कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें जानवर पसंद हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें जानवरों से बेहद प्यार है। उन्होंने बताया कि उनके घर में दो डॉग्स हैं। एक इंडी नस्ल का है, जबकि दूसरी छोटी कोको पूडल नस्ल की है। दोनों उनके परिवार का खास हिस्सा हैं और उनके साथ माधुरी का गहरा लगाव है।

मैडम के घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं डॉगी

बातचीत के दौरान माधुरी ने अपने डॉग्स से जुड़ा एक बेहद मजेदार और प्यारा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वह घर लौटती हैं तो उनका ड्राइवर लिफ्ट से ही फोन करके घर के स्टाफ को उनके पहुंचने की जानकारी देता है।

ड्राइवर फोन पर कहता है कि मैडम ऊपर आ रही हैं। घर के कर्मचारी जैसे ही यह बात सुनते हैं, उनके डॉगी भी बातचीत को समझ जाते हैं। माधुरी ने बताया कि जैसे ही दोनों को पता चलता है कि वह घर पहुंचने वाली हैं, वे खुशी से उछलने लगते हैं। उनके लिए यह पल बेहद खास होता है।

इंडी डॉग्स की समझदारी की कायल हैं माधुरी

अभिनेत्री ने भारतीय नस्ल के डॉग्स की तारीफ करते हुए कहा कि इंडी डॉग्स काफी समझदार और बुद्धिमान होते हैं। उन्हें घर के लोगों की आदतों और रोजमर्रा की दिनचर्या की अच्छी जानकारी होती है। वे छोटी-छोटी बातों को समझते हैं और आसपास होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखते हैं।

कंटेस्टेंट के डॉग की भी की तारीफ, तालियां बजाने की अपील

शो में मौजूद एक कंटेस्टेंट ने भी अपने इंडी डॉग मैगी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने डॉग से बच्चों की तरह बातें करती हैं। इस पर माधुरी ने भारतीय नस्ल के डॉग्स की सराहना की और दर्शकों से इंडी डॉग्स के लिए तालियां बजाने की अपील की।

माधुरी का यह किस्सा बताता है कि बेजुबान जानवर भी अपने परिवार के सदस्यों से कितना गहरा रिश्ता बना लेते हैं। उनके लिए अपने इंसान का घर लौटना किसी त्योहार से कम नहीं होता।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें