शनिवार, 24 अक्टूबर 202609:40:24 AM
Download App
Home/देश

न नेता, न नीति और न नीयत : राहुल को लेकर मंत्री सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बंद हुई दुकान और शोरूम

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 24, 2026
07:53 AM
राहुल को लेकर मंत्री सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बंद हुई दुकान और शोरूम

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व, नीतियों और रणनीति को अपने निशाने पर लेते हुए आरोप गलाया कि पार्टी के पास न पभावी नेतृत्व है, न स्पष्ट नीति और ही सही नीयत है। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। साथ ही कांग्रेस को गाॅन केस बताते हुए पार्टी की राजनीतिक संभावनाओं पर भी कटाक्ष किया।

‘कांग्रेस की दुकान और शोरूम दोनों बंद’

मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की राजनीतिक पकड़ कमजोर हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए की “कांग्रेस की दुकान और शोरूम दोनों बंद हो चुकी हैं।”उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस बिना ठोस मुद्दों के राजनीतिक अवसर तलाशने में जुटी है। उसके पास जनता के बीच प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने के लिए स्पष्ट दिशा नहीं है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी तीखी टिप्पणी की गई। आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी के पास विदेश घूमने और ऐशो-आराम के अलावा कोई काम नहीं है। इस बयान के जरिए उनके राजनीतिक कार्यों और सक्रियता पर निशाना साधने की कोशिश की गई।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें