यूपी मॉर्निंग अपडेट : मंत्रियों को विभाग, कर्मचारियों को WFH की तैयारी

उत्तरप्रदेश की बड़ी खबरें | मॉर्निंग अपडेट
यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 19 से 21 मई तक लू और तेज गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की है। योगी सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
योगी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा
हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। भूपेंद्र चौधरी को MSME विभाग, मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद, अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और सोमेंद्र तोमर को सैनिक कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी में लागू हो सकता है ‘वर्क फ्रॉम होम’ मॉडल
योगी सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के लिए नई कार्य व्यवस्था पर विचार कर रही है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने की तैयारी चल रही है। इससे लाखों कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़े
उत्तर प्रदेश : अयोध्या में अभिनेता रणबीर कपूर का 3.31 करोड़ निवेश, आस्था या भविष्य का मास्टरस्ट्रोक?
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
