गुरुवार, 19 नवंबर 202606:23:10 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

20 विकेट चटकाने में सक्षम भारतीय गेंदबाज : मोर्ने मोर्केल ने न्यूजीलैंड को किया आगाह, सिराज की तारीफ में पढे कसीदे

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 18, 2026
08:01 AM
मोर्ने मोर्केल ने न्यूजीलैंड को किया आगाह, सिराज की तारीफ में पढे कसीदे

वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार यानि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के मैदान में खेला जाएगा। सीरीज का आगाज होने पहले से भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कीवी टीम को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण न्यूजीलैंड के 20 विकेट चटकाने में सक्षम है। इस दौरान उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी जरमकर तारीफ की।

सिराज पर मोर्केल को पूरा भरोसा

पत्रकारों से बातचीत में मोर्केल ने कहा कि मोहम्मद सिराज ने जब भी भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर कदम रखा है, शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी बता दिया है कि टीम के पास 20 विकेट लेने के लिए पर्याप्त मजबूत गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। उनके मुताबिक, पहले अच्छा प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन और मौका मिलना चाहिए।

परिस्थितियों के हिसाब से बनेगा गेंदबाजी संयोजन

मोर्केल ने बताया कि टीम ने अलग-अलग परिस्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प भी तैयार रखे हैं। अंतिम चयन इस आधार पर होगा कि किस गेंदबाज की भूमिका टीम के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी होगी। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में हवा का रुख और गेंद की स्विंग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बाहरी चर्चाओं को छोड़ सही लेंथ पर दें ध्यान

गेंदबाजी कोच ने खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे बाहरी चर्चाओं और आंकड़ों में उलझने के बजाय अपनी गेंदबाजी की बुनियादी बातों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सही जगह गेंद डालना और साझेदारी में अनुशासित गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है। टीम अंक गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती, इसलिए सभी गेंदबाजों को जिम्मेदारी निभानी होगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें