शुक्रवार, 19 जून 202611:22:26 AM
Download App
Home/देश

Re-NEET UG 2026 Exam : पुराने कार्ड नहीं होंगे मान्य, एनटीए ने जारी की सख्त गाइडलाइन, 21 जून को होगी परीक्षा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 19, 2026
08:06 AM
पुराने कार्ड नहीं होंगे मान्य, एनटीए ने जारी की सख्त गाइडलाइन, 21 जून को होगी परीक्षा

नई दिल्ली। री-नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 21 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसी बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, जिससे परीक्षा से पहले होने वाली असमंजस की स्थिति को दूर किया जा सके।

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट किया कि जिन उम्मीदवारों ने 21 जून की री-नीट यूजी परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी ने कहा कि एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने अब तक नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं।

21 जून के लिए नए एडमिट कार्ड करना होगा डाउनलोड

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया कि 3 मई वाले पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। इसका कारण यह है कि कई छात्रों को नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को केवल 21 जून के नए एडमिट कार्ड को एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना पर्याप्त होगा।

परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चैकस

गौरतलब है कि री-नीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कानूनी मामले में भी टिकीं निगाहें

इसी बीच परीक्षा से जुड़े मामलों के अलावा एक अन्य महत्वपूर्ण कानूनी मामले पर भी निगाहें टिकी हुई हैं। टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। यह मामला केंद्र सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत जारी निर्देशों के आधार पर लगाए गए प्रतिबंधों को चुनौती देने से जुड़ा है।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति तेजस कारिया की सिंगल जज बेंच ने केंद्र सरकार और टेलीग्राम दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली हाईकोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, इस मामले में शुक्रवार सुबह 10रू30 बजे फैसला सुनाया जा सकता है।

इस तरह, एक ओर जहां री-नीट यूजी परीक्षा को लेकर छात्रों की तैयारियां चरम पर हैं, वहीं दूसरी ओर टेलीग्राम प्रतिबंध मामले पर आने वाला हाईकोर्ट का फैसला भी चर्चा में बना हुआ है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें