मंदसौर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे कार सवार

मंदसौर। मंदसौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को खड़े एक ट्रक से पीछे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में मृतकों में दो युवक गुरुग्राम निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक युवक राजस्थान का रहने वाला था। वहीं गुरुग्राम निवासी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर किसी कारणवश एक ट्रक खड़ा था। धुंध, तेज गति या ध्यान चूकने के चलते पीछे से आ रही कार सीधे उस खड़े ट्रक में जा घुसी। सूचना मिलते ही गरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से मृतकों के शवों और घायल को बाहर निकालकर गरोठ प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
