दूर नहीं हो रही आयकर कर्मचारियों की नाराजगी : जारी किया आंदोलन के अगले चरण का कार्यक्रम

भोपाल। केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड के खिलाफ आय विभाग के कर्मचारियों की नाराजगी नहीं थम रही है। शुक्रवार प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मुख्य आयकर आयुक्त और प्रधान आयकर आयुक्त स्तर के कार्यालयों के चेंबरों का घेराव किया। इसके साथ ही 13 मई तक के लिये चार चरणों वाले आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्कल जेसीए के संयुक्त संयोजक महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बोर्ड द्वारा लगातार चर्चा करने और आश्वासन दिये जाने के उपरांत भी कर्मचारी एवं अधिकारियों की जायज मांगों को निरंतर अनदेखा किया जा रहा है। इससे नाराज कर्मचारियों ने अधिकारियों के कक्षों के सामने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक कुमार, राघवेन्द्र पटेल, शिव प्रताप यादव, आशाराम बाथम, संजय रामटेके, देवेन्द्र दांगी सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इन तिथियों में आंदोलन प्रस्तावित
-27 अप्रैल से संसदीय रिपोर्ट को छोड़कर किसी भी तरह की रिपोर्ट नहीं भेजी जायेगी।
-04 मई को एक दिवसीय धरना प्रधान मुख्य आयकर से प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालयों में
-07 मई आधे दिवस का कार्यालय बहिर्गमन
-13 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
