देश-दुनिया की बड़ी हलचल : भारत आयेगें पुतिन , नॉर्वे में मोदी पर सवाल, इटली में वायरल सेल्फी और देशभर में मेडिकल स्टोर बंद

BRICS सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे पुतिन
Vladimir Putin 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे। क्रेमलिन ने पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पिछले एक साल में यह उनका दूसरा भारत दौरा होगा। इससे पहले वे दिसंबर 2025 में इंडिया-रूस एनुअल समिट में शामिल होने आए थे।
नॉर्वे में महिला पत्रकार के सवाल पर घिरे पीएम मोदी
पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान मानवाधिकार और मीडिया स्वतंत्रता को लेकर पूछे गए सवाल पर विवाद खड़ा हो गया है। नॉर्वे की पत्रकार Helle Lyng ने प्रेस कार्यक्रम में सवाल पूछा, लेकिन पीएम मोदी ने मीडिया के सवाल नहीं लिए। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई।
इटली पहुंचते ही वायरल हुई मोदी-मेलोनी की नई सेल्फी
पीएम मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंच गए हैं। रोम एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ नई सेल्फी शेयर करते हुए लिखा — “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
पोस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, 15 लाख केमिस्ट हड़ताल पर
All India Organisation of Chemists and Druggists ने आज 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। दावा किया गया है कि इस हड़ताल में देशभर के करीब 15 लाख केमिस्ट और ड्रगिस्ट शामिल हैं। हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाएं चालू रखने की बात कही गई।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
