लुटेरी दुल्हन : 'शादी के कपड़े लेकर आते हैं', लाखों लेकर परिजन समेत हुई फरार, इंतजार करता रहा दूल्हा

खरगोन। भगवानपुरा थाना क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। युवक से शादी कराने के नाम पर 1लाख 75 हजार रुपए की ठगी की गईं हैं। जिसके बाद लड़की अपने परिजनों के साथ दूल्हे के परिवार को चकमा देते हुए फरार हो गई…पुलिस मामले की जांच कर रही है…दरअसल मामला भगवानपुरा के कसरावद गांव का है जहां राहुल पिता महेंद्र पटेल 24वर्ष की शादी 26 मार्च को नंदनी से कान्यापानी में हुआ था…इस दौरान लड़की के मामा लोकेश सोलंकी, सहयोगी फूलसिंह भड़वाली और गोपाल पटेल टेमला भी मौजूद थे।
लुटेरी दुल्हन ने रची साजिश
बताया जा रहा है कि शादी के लिए लड़की वालों ने एक लाख 75 हजार रुपए मांगे..राहुल के परिवार वालों ने दुल्हन के परिजनों से पूछा पैसे क्यों चाहिए तो उन्होंने कहा कि शादी के कपड़े खरीदने है…पैसे देते वक्त वीडियो और फोटो भी खिंचे गए…लड़की वाले पैसे लेकर लड़की के साथ ये कहते हुए चलते कि हम कपड़े लेकर आते हैं और कुछ पैसों का इंतजाम शादी के लिए करना है ऐसा कहकर सभी चले गए।
इंतजार करता रह गया दूल्हा
इधर पैसे लेकर दुल्हन और उसके परिवार के लोग जा चुके थे दूल्हा इंतजार कर रहा था कि दुल्हन आएगी शादी की बची हुई रस्मे निभाई जाएंगी, नए ख्वाब बुन रहा था लेकिन उसका सपना तब टूटा तब काफी देर होने के बाद भी लड़की के परिजन नहीं लौटे।
परिजनों को हुआ ठगी का अहसास
आखिरकार घंटों बीत जाने के बाद दुल्हन पक्ष का कोई पता नहीं चला और ना ही वो लोग लौटे…काफी देर इंतजार करने के बाद लड़की पक्ष वाले नहीं लौटे, तो लड़के वालों को शक हुआ और ठगी का अहसास हुआ…इसके बाद परिजानों ने इसी को लेकर पुलिस थाने में संबंधितों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने पीड़ित राहुल और उनके परिजनों के बयान लिए हैं। पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ़ होगी, फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर ठगी करने वालों की तलाश कर रही हैं। वहीं पीड़ित राहुल पटेल ने पुलिस प्रशासन से राशि वापस दिलाने की मांग की हैं। इधर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं। एसएचओ कहना है कि मामले में खोजबीन की जा रही है, जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शादी से पहले करें 'पड़ताल'
बतादेंकि लुटेरी दुल्हन से जुड़ा ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी शादी के नाम पर दुल्हन बनकर आई लड़की दूल्हे के परिवार के साथ ठगी कर चुकी हैं पुलिस ने अपील की है कि अनजान बिचौलियों और बाहरी राज्यों से आने वाले रिश्तों के मामले में पूरी जांच-पड़ताल और दस्तावेजी सत्यापन के बिना कोई भी वित्तीय लेन-देन न करें।
भगवानपुरा से संवाददाता-तिलोक मालवीया tv 27
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
