उमरिया में करंट से हुई बाघ की मौत का रहस्य खुला, 5 आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई

उमरिया से रिपोर्टर- के.जी पांडे की खबर
उमरिया: मध्य प्रदेश में उमरिया जिले का बांधवगढ़ नेशनल पार्क, जहां टाइगर्स की सबसे ज्यादा तादाद के लिए मशहूर है, तो वहीं अब इसकी सीमा के बाहर आने वाले सामान्य वन मंडल बाघों की मौतों के लिए बदनाम हो रहे हैं…सबसे चिंताजनक बात ये है कि बांधवगढ़ की सीमा पार करते ही बाघ 'इलेक्ट्रिक शॉक' का शिकार बन रहे हैं, और ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक करंट की वजह से टाइगर्स बेमौत मारे जा रहे हैं कुछ दिनों पहले ही चंदिया परिक्षेत्र के पी-111 में करंट लगाकर बाघ की हत्या की गई थई..इस मामले में मझगवा गांव से अब वन विभाग की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से खूंटी और जीआई तार बरामद हुए हैं…
जानिए कैसे करते है आरोपी काम?
पुलिस ने बताया आरोपी करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करते थे बाघ के फंसने के बाद शव को छिपाने की कोशिश भी की गई। वन विभाग ने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का करंट लगाते थे। वो जंगल के भीतर तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित करते थे, जिससे कोई भी वन्य जीव संपर्क में आते ही उसकी मौत हो जाती थी। इसी खतरनाक तरीके का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने हाल ही में जाल बिछाया, जिसमें दुर्भाग्यवश एक बाघ फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाघ का शव छुपाने की कोशिश में पकड़े आरोपी
दरअसल आरोपियों को जब पता लगा कि उ न्होंने जो जाल बिछाया है उसमें एक बाघ फंस गया है तो वो डर गए थे और अपनी काली करतूत छिपाने के लिए मृत बाघ को घसीटकर दूसरे स्थान पर ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपियों में से किसी एक ने बाघ के दांत भी निकाल लिए, जिससे इस मामले में वन्य जीवों की तस्करी की आशंका भी गहरा गई है। वन विकास निगम की टीम को मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
अमित पटौती (डी एम वन विकास निगम ) खोला राज
वन विकास निगम के डीएम अमित पटौदी ने बताया था कि पीएफ-111 के समीप राजस्व क्षेत्र में बाघ का शव मिला है। प्रारंभिक तौर पर करंट से मौत की संभावना लगाई जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि बाघ की मौत इलेक्ट्रिक करंट लगने की वजह से हुई थी
वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की है। और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेंगे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
