शादी के मंडप में पहुंचने से पहले दूल्हा फरार: उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म और पीड़िता के गर्भवती होने पर FIR दर्ज

उज्जैन से पिंटू की खबर
रतलाम में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे और सन्नाटे में बदल गया, जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज होने की सूचना मिली। आरोपी अभिषेक सेन पर उज्जैन की एक 15 वर्षीय नाबालिग ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा शादी वाले दिन ही हुआ, जब पता चला कि पीड़िता गर्भवती है।
पुलिस के अनुसार, घटना जनवरी 2026 की है जब आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ गलत काम किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की शादी तय होने के बाद, पीड़िता ने मानसिक तनाव में आकर 6 अप्रैल को एसिड पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। 8 अप्रैल को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की, जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दुल्हन पक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर शादी रुकवाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अभिषेक रतलाम पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लेने का दावा किया है।
आरोपी अभिषेक सेन बड़नगर थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी का रहने वाला है। जिसकी शादी रतलाम की एक युवती से होने वाली थी लेकिन उसके पहले ही रेप का कारनामा उजागर हो गया।
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
