शनिवार, 7 नवंबर 202604:07:36 PM
Download App
Home/मनोरंजन

सैयामी खेर की इस बार सेट पर मनेगी दीपावली : बोलीं- शूटिंग ही मेरा दूसरा परिवार, माता-पिता को होगा गर्व

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 07, 2026
08:24 AM
बोलीं- शूटिंग ही मेरा दूसरा परिवार, माता-पिता को होगा गर्व

मुंबई। अभिनेत्री सैयामी खेर इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव की एक अनटाइटल्ड इंडो-रशियन ड्रामा फिल्म के जरिए अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस बीच दीपावली के त्योहार को लेकर अभिनेत्री ने अपने खास अनुभव साझा किए हैं। सैयामी का कहना है कि इस बार शूटिंग शेड्यूल के चलते उनका त्योहार काम करते हुए बीतेगा, लेकिन उन्हें सेट पर रहना भी अच्छा लगता है। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों को दूसरी फैमिली मानती हैं।

परिवार के साथ घूमना बनी दीपावली की खास परंपरा

मीडिया से बातचीत में सैयामी खेर ने बताया कि उनके लिए दीपावली का सबसे खास हिस्सा परिवार के साथ समय बिताना है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से उनका परिवार दीपावली के मौके पर कहीं घूमने जाने या एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने की परंपरा निभा रहा है। अभिनेत्री के मुताबिक, त्योहार के दौरान परिवार के साथ बिताए गए पल उनके लिए बेहद खास होते हैं और पूरे परिवार को इस समय का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इस बार शूटिंग के बीच मनाएंगी त्योहार

इस साल दीपावली की योजनाओं के बारे में बात करते हुए सैयामी ने बताया कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के कारण वह परिवार के साथ पूरा समय नहीं बिता पाएंगी। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि सेट पर काम करने वाले साथियों के साथ त्योहार मनाने के लिए कुछ समय जरूर मिलेगा।

उन्होंने कहा, "कभी-कभी त्योहार काम के साथ ही आ जाते हैं और आप जितना समय मिलता है, उसका बेहतर इस्तेमाल करना सीख जाते हैं। इस साल मेरी दीपावली काम वाली है, लेकिन मुझे सेट पर रहना सच में अच्छा लगता है। ये घर से दूर मेरी दूसरी फैमिली है। उम्मीद है, हमें एक साथ जश्न मनाने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा।"

माता-पिता को बेटी के काम पर है गर्व

सैयामी ने अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी वह काम में व्यस्त रहती हैं, उनके माता-पिता हमेशा खुश होते हैं। अभिनेत्री ने कहा, "मेरे माता-पिता हमेशा खुश रहते हैं, जब भी मैं काम कर रही होती हूं, तो मुझे लगता है कि वो इसे एक शुभ दीपावली मानेंगे।"

इंडो-रशियन फिल्म से अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में करेंगी डेब्यू

सैयामी खेर निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव की आगामी भारत-रूसी ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण कार्तिना एंटरटेनमेंट, व्हाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया मिलकर कर रहे हैं। यह एक क्रॉस-कल्चरल सहयोग है, जिसमें भारतीय और रूसी सिनेमा की प्रतिभाएं साथ आएंगी।

फिल्म के जरिए सैयामी अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी। अभिनेत्री के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें