रविवार, 17 मई 202607:12:57 AM
Download App
Home/मनोरंजन

धुरंधर 2 OTT रिलीज : भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म, भारत में इस दिन होगी JIOHOTSTAR पर रिलीज़

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 16, 2026
06:18 AM
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म, भारत में इस दिन होगी JIOHOTSTAR पर रिलीज़

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।

कब और कहां होगी रिलीज?

भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म 5 जून 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले 4 जून को शाम 7 बजे एक स्पेशल 30 मिनट का प्री-शो भी दिखाया जाएगा, जिसमें कास्ट इंटरव्यू, बिहाइंड द सीन और अनदेखे मोमेंट्स शामिल होंगे।

अनकट वर्जन भी होगा शामिल

खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज़ से पहले फिल्म का RAW यानी अनदेखे मोमेंट्स और कई मजेदार बिहाइंड द सीन सीन्स देखने को मिलेंगे जो थिएटर में नहीं दिखाए गए थे। ये प्री-शो 4 जून को रखा गया है. इसके बाद फिल्म 5 जून 2026 से आधिकारिक रूप से स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी। बता दें की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है और यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी में शामिल हो चुकी है।

स्टारकास्ट और कहानी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है और अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों तक पहुंचाना एक नया अनुभव है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें