संविधान की हत्या करना कांग्रेस के डीएनए में : शिवराज ने जयराम रमेश को भी लिया आड़े हाथों

नई दिल्ली । संविधान दिवस के असवर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने गुरुवार को कृषि आंकड़ों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो-टूक कहा कि देश के संविधान का अपमान और उसकी हत्या करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का किसान परेशान नहीं है, बलिक जयराम रमेश और कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से परेशान हैं।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल बेबुनियाद आरोप लगाना रह गया है, जबकि हकीकत यह है कि घेराबंदी करने वाले खुद जनता के कटघरे में खड़े हैं। आपातकाल के काले अध्याय की याद दिलाते हुए उन्होंने सवाल दागा कि देश में इमरजेंसी किसने लगाई थी?
संविधान की सरेआम की गई हत्या
भारत छोड़ो आंदोलन और आजादी की लड़ाई में भी जितने लोग जेल नहीं गए, उससे कहीं अधिक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को जेलों में किसने ठूंसा था? उन्होंने कहा कि उस समय संविधान की सरेआम हत्या की गई थी और खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री पद को न्यायिक समीक्षा से बाहर रखने का पाप भी कांग्रेस ने ही किया था।
इंदिरा गांधी पर भी साधा निशाना
शिवराज ने कहा कि देश में लगभग 100 बार निर्वाचित राज्य सरकारों को भंग किया गया, जिनमें से अकेले स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई सरकारों को भंग किया। जब मर्जी आई, लोकतांत्रिक सरकारों को कपड़ों की तरह बदल दिया गया। उन्होंने यूपीए शासनकाल पर निशाना साधा और कहा कि एक निर्वाचित सरकार के ऊपर असंवैधानिक सलाहकार परिषद (एनएसी) बैठाकर सरकार की निगरानी कराई गई।
उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तीखा तंज कसा कि जब स्वर्गीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट ने एक फैसला लिया, तो किसने सरेआम उस अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था और प्रधानमंत्री व पूरी कैबिनेट का अपमान किया था? संविधान की धज्जियां उड़ाने का यह पाप लगातार कांग्रेस ने ही किया है।
कभी-कभी किसान को भी पैसा मिल जाने दो मेरे भाई
किसानों के मुद्दों पर जयराम रमेश के बयानों को खारिज करते हुए शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कम ब्याज पर कृषि ऋण जैसी योजनाओं से किसान की आर्थिक हालत लगातार सुधर रही है। मनरेगा की जगह श्विकसित भारत- जी राम जीश् योजना भी बेहतर ढंग से चल रही है और कहीं कोई शिकायत नहीं है।
फसलों की कीमतों पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री ने भावुक व बेबाक अंदाज में कहा, ष्पिछले सालों में जब दाम नीचे थे, तब सरकार ने एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद की। अब कुछ फसलों के दाम एमएसपी से थोड़े ज्यादा हैं, तो थोड़े दाम किसान को भी मिल जाने दो ना मेरे भाई, उसमें क्या दिक्कत है? कभी-कभी किसान को भी पैसा मिल जाने दें।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
