शुक्रवार, 23 अक्टूबर 202612:44:24 PM
Download App
Home/देश

शाही ईदगाह जाकर कर लूंगा धर्म परिर्तन : मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगा ऐसे फफक-फफक कर रोए सपा प्रत्याशी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 23, 2026
11:22 AM
मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगा ऐसे फफक-फफक कर रोए सपा प्रत्याशी

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए मतदान को लेकर सियासत गरमा गई है। आगरा से सपा के खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने मतदान के दौरान कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशासन और सत्तारूढ़ दल पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए धर्म परितर्वन की भी धमकी दे डाली। उन्होंने ऐलान किया कि लखनऊ की शाही ईदगाह जाकर धर्मांतरण कर लेंगे।

मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सत्ताधारी दल के इशारे पर खुलेआम बूथ कैप्चरिंग की जा रही है। उन्होंने खेरागढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी के खाना खाने के दौरान सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 को प्रत्याशी के भतीजे ने लूट लिया और उन्होंने इसका वीडियो कमिश्नर को भेज दिया है। इसके अलावा उन्होंने छाता के बूथ नंबर 40 पर भी बूथ कैप्चरिंग किए जाने का आरोप लगाया है।

‘मैं ऐसे सनातन में नहीं रहना चाहता’

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. अग्रवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मतदान के दौरान उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे वह आहत हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह ऐसे सनातन में नहीं रहना चाहते और लखनऊ की शाही ईदगाह जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

बोले- चुनाव लड़ने का फैसला मेरा

सपा प्रत्याशी ने कहा कि वह आजाद भारत में रह रहे हैं और किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, इसका फैसला खुद करेंगे। उन्होंने मतदान के दौरान गड़बड़ी जारी रहने का आरोप दोहराते हुए बूथ कैप्चरिंग की बात भी कही।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें