शुक्रवार, 23 अक्टूबर 202611:51:16 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

शिक्षिका पर कब होगी कार्रवाई? : भोपाल में फिर सड़क पर उतरे छात्र, निलंबन-निष्पक्ष जांच की बुलंद की आजवा

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 23, 2026
10:37 AM
भोपाल में फिर सड़क पर उतरे छात्र, निलंबन-निष्पक्ष जांच की बुलंद की आजवा

भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है। शिक्षिका बविता कुशवाहा पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बीते 5 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन करने के बाद छात्र शुक्रवार को फिर सड़क पर उतर आए। विद्यार्थियों में शिकायत पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने शिक्षिका के निलंबन, मामले की निष्पक्ष जांच और तय समय-सीमा में कार्रवाई की मांग उठाई है।

पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन

विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों में शिक्षिका का निलंबन, निष्पक्ष जांच और पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई शामिल हैं। बता दें कि विद्यार्थियों के अनुसार, इससे पहले 5 अक्टूबर को भी उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षिका को निलंबित करने की मांग उठाई थी। मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका का स्थानांतरण करते हुए प्रकरण की जांच कराने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद मामले में ठोस कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, विद्यार्थियों का कहना है कि अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद अब तक ऐसी कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे उनकी शिकायतों का समाधान होता दिखाई दे। इसी नाराजगी के चलते विद्यार्थियों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और बिना अनावश्यक देरी के उचित निर्णय लिया जाए। विद्यार्थियों का कहना है कि केवल स्थानांतरण से उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। वे चाहते हैं कि शिकायतों की गंभीरता से जांच हो और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

विद्यार्थियों ने शिक्षिका पर कथित राजनीतिक प्रभाव के जरिए जांच को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें