बुधवार, 16 सितंबर 202610:56:57 AM
Download App
Home/देश

युवा देश में शिक्षा और रोजगार की हालत चिंताजनक : युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जीतू का सरकार पर हमला बोला, ‘केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा’ का किया वादा

admin

admin

Sep 16, 2026
07:38 AM
युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जीतू का सरकार पर हमला बोला, ‘केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा’ का किया वादा

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। जीतू ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते कहा कि एक ओर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और विश्वगुरु बनाने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हैं।

जीतू ने कहा कि हर माता-पिता चाहता है कि उसके बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिले, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में युवाओं के सामने शिक्षा के साथ रोजगार भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद हुए हैं और बच्चों के बीच पढ़ाई छोड़ने की दर भी चिंता का विषय है। उन्होंने सरकारी स्कूलों को मजबूत करने की नीति पर सवाल उठाते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों में खाली पदों का मुद्दा भी उठाया।

जीतू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए देश की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं पर संवाद करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है, ऐसे में युवाओं की शिक्षा और रोजगार पर सबसे ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। पटवारी ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कई आंकड़े पेश करते हुए सरकारी नीतियों पर सवाल उठाए।

‘केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा’ का वादा

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने की दिशा में काम किया जाएगा। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पैसे जमा कराने को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं और कांग्रेस ने भी आयोजन के लिए भुगतान किया है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए।

पेपर लीक को लेकर भी लगाए आरोप

पटवारी ने भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा एजेंसियों पर राजनीतिक प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में बड़ी संख्या में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। हालांकि, ये आंकड़े और उनके कारणों से जुड़े दावे कांग्रेस की ओर से प्रस्तुत किए गए हैं और स्वतंत्र रूप से सत्यापित आंकड़ों के रूप में नहीं पेश किए गए।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें