बुधवार, 19 अगस्त 202612:01:18 PM
Download App
Home/देश

सीएम मोहन ने मां शारदा का लिया आशीर्वाद : फिर बहनों को दिया खास उपहार, 1.25 के खाते में भेजे 2,148 करोड़, बंधवाई राखी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 19, 2026
11:03 AM
फिर बहनों को दिया खास उपहार, 1.25 के खाते में भेजे 2,148 करोड़, बंधवाई राखी

मैहर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी। मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपये पहुंचे।

नियमित किस्त के साथ मिला 250 रुपए का खास तोहफा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को इस बार नियमित 1,500 रुपये की राशि के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी गई। योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और विशेष सहायता के रूप में 312.83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में सीधे भेजी गई। इस तरह प्रत्येक पात्र बहन को कुल 1,750 रुपये की राशि मिली। राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ त्योहार की खुशियां भी बढ़ गईं।

मां शारदा के दर्शन कर की पुष्प वर्षा

राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मां शारदा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

बहनों ने मोहन को बांधी राखी

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण और विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लाड़ली बहनों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। वहीं सीएम ने भी बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

अब तक 63 हजार करोड़ से ज्यादा की मदद

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। अगस्त 2026 तक योजना की 39 किस्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल 63 हजार 248 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि पहुंचाई जा चुकी है।

राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी योजना को लेकर बड़ा बजट प्रावधान किया है। इसके लिए 23,882.81 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना है। रक्षाबंधन पर मिली अतिरिक्त राशि से प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार के मौके पर आर्थिक राहत मिली है। मैहर का यह आयोजन इसी वजह से लाड़ली बहनों के लिए खास रहा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें