मंगलवार, 3 नवंबर 202612:45:48 PM
Download App
Home/देश

तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती : आडियो संदेश भेजकर लाॅरेंस विश्नोई गैंग के नाम से धमकाया, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 03, 2026
05:58 AM
आडियो संदेश भेजकर लाॅरेंस विश्नोई गैंग के नाम से धमकाया, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

मुंबई। अभिनेता तुषार कपूर 5 करोड़ की फिरौती देने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें आडियो संदेश भेजकर यह यह राशि मांगी है। संदेश भेजने वाले सख्श ने खुद को लाॅरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बाक्सर बताया है। अभिनेता ने इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी है। जिसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। वहीं तुषार कपूर को धमकी मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई।

धमकी मिलते ही पुलिस के पास पहुंचे तुषार कपूर

जानकारी के मुताबिक, तुषार कपूर को एक अज्ञात ऑडियो थ्रेट मिला था। इसमें कथित तौर पर हैरी बॉक्सर के नाम का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 5 करोड़ रुपये देने की धमकी दी गई थी। अभिनेता ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी किए मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जिम्मेदारी एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किसने अभिनेता को धमकी भरा ऑडियो भेजा और इसके पीछे उसका मकसद क्या था।

असली हैरी बॉक्सर की आवाज से किया गया मिलान

जांच के दौरान मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने अभिनेता को मिले ऑडियो संदेश की बारीकी से पड़ताल की। पुलिस ने अपने पास मौजूद हैरी बॉक्सर की वास्तविक आवाज के नमूनों से धमकी भरे ऑडियो का मिलान कराया।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ऑडियो सैंपल आपस में मैच नहीं हुए। इस खुलासे के बाद शुरुआती जांच में यह आशंका मजबूत हुई है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने केवल डर और दहशत फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल किया हो सकता है।

शरारती तत्व या संगठित गिरोह, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह ऑडियो संदेश भेजा था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें