गुरुवार, 22 अक्टूबर 202612:27:10 PM
Download App
Home/देश

पीथमपुर में रफ्तार कहर : ट्रॉले ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई, परिवारों में मचा कोहराम

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 22, 2026
11:16 AM
ट्रॉले ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई, परिवारों में मचा कोहराम

धार। धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे बच्चों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में दो सगे भाई हैं। घटना की सूचना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

महू-नीमच मार्ग पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में महू-नीमच मार्ग पर महिंद्रा ब्रिज के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ। तीनों बच्चे दोपहिया वाहन पर सवार होकर स्कूल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रॉले ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बच्चे वाहन सहित सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो सगे भाइयों की भी गई जान

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान प्रियांश रजक, उत्कर्ष आंगन मोक्ष रजक और आयुषी रजक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्रियांश और मोक्ष सगे भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सेक्टर-1 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे पीथमपुर को झकझोर दिया है। तीन परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया, जबकि स्कूल और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें